Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास मध्य प्रदेश

जब तक सांसें हैं बहनों के कल्याण का कार्य करता रहूँगा

2 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिलीं देवास जिले की लाड़ली बहनें, राखी भी बांधी,बधाई पत्र दिए

मुख्यमंत्री श्री चौहान को लाड़ली बहनों ने जानकारी दी कि ये राखियाँ लाड़ली बहनों ने बहनों से घर घर जाकर एकत्रित की हैं। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को राखियाँ बांधते हुए राखी गीतों की पंक्तियाँ भी सुनाईं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट कर राखी बांधने वाली बहनों में श्रीमती प्रेमलता, श्रीमती ममता मोदी, श्रीमती माया तिवारी, श्रीमती राखी झालानी, दर्पण सोनी, नीतू जाधव, वीणा महाजन, मनोरमा सोलंकी, विनीता व्यास, मधुर शर्मा

शोभा नायक और बबीता राणावत आदि शामिल हैं। इस अवसर पर देवास की महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल भी उपस्थित थीं।

लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों के हित में लागू की गई अत्यंत उपयोगी योजना है। योजना से छोटे-छोटे खर्चों के लिए मोहताज होने वाली बहनों को बड़ा सहारा मिला है।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply