खेलो इंडिया पेंचक सिलाट वूमेंस लीग का हुआ समापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- श्रीमंत तुकोजीराव पवार इंदौर स्टेडियम भोपाल रोड देवास मे आयोजित हुई खेलो इंडिया वूमेंस पेंचक सिलाट लीग का समापन समारोह मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास के खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, अध्यक्षता नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य अशोक साहू, विशेष अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बगलीकर, प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़, राजेश पटेल एवं पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्यप्रदेश अध्यक्ष अबरार अहमद शेख की उपस्थिति में संपन्न हुआ। पेंचक सिलाट एसो. मप्र के महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि मप्र के कई जिलों के महिला खिलाडियों ने इस लीग में शानदार प्रदर्शन कर अपने अपने वजन समूह और सेनी इवेंट्स में  में अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीते।

खेलो इंडिया वूमेंस लीग में तकनीकी निदेशक रोहित श्रीवास, रैफरी शहरुन निशा अंसारी, पूजा खाटवा, सौरभ गौतम, निधिश दुबे, लक्ष्मी मालवीय, प्रियंका शर्मा, प्रांजल, बुडानिया, हर्ष जयसवाल, नैना सांगते, अमन रिटोलिया, सुदर्शना शेगावंकर, राहुल कुमार, प्रशांत गुप्ता, पुलकित श्रीवास, जोगीजी और अन्य रिफेरियो के सानिध्य में निर्णायक की भूमिका निभाई। साथ ही समस्त यूनिवर्सल अकादमी के खिलाडियों का प्रत्यक्ष,अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान किया। इस खेलो इंडिया पेंचक सिलाट वूमेंस लीग में सभी खिलाड़ियों ने अपने अपने वर्ग समूह  श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण रजत और कांस्य जीते। इस लीग के माध्यम से महिलाओं ओर लड़कियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है और मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बने। पेंचक सिलाट के एक इंडोनेशियाई खेल है और इसे भारत के हर राज्यों में खेला जा रहा है। ओर इसे 37 वे नेशनल गेम्स जो की गोवा में 25 अक्टूबर से 9 नवंबर 2023 को हो रहा है इसमें शामिल किया गया है जिसमे मध्य प्रदेश के खिलाड़ी का चयन हुआ है। सभी विजेताओं खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल ओर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Views Today: 2

Total Views: 134

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!