मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य: जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट

बहनों को रक्षाबंधन के उपहार के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का किया अभिनंदन, दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज भोपाल के जंबूरी मैदान में रक्षाबंधन के पावन पर्व के पूर्व “लाड़ली बहना सम्मलेन” में प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से 250 की राशि अंतरित की। साथ ही उनके हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा की कि बहनों के बढ़े हुए बिजली के बिलों की वसूली नहीं होगी। साथ ही बहनों का बिल हर महीने ₹100 आए, इसका इंतजाम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि अक्टूबर माह से बढ़कर ₹1250 हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि सावन के महीने में गरीब बहनों को गैस सिलेंडर ₹450 का मिलेगा और इसके बाद इसकी स्थाई व्यवस्था भी की जाएगी। प्रदेश में बेटियों को अब पुलिस भर्ती सहित अन्य भर्तियों में भी 35 प्रतिशत नियुक्तियाँ दी जायेगी।

99 Views

Leave a Reply