Skip to content
Thursday, 26 November 2026
देवास

ऐतिहासिक कावड़ यात्रा का शौकत हुसैन मित्र मंडल ने किया स्वागत

1 min read

देवास-  शहर के प्रमुख मार्गो से सिद्धिविनायक भक्त मंडल के संयोजक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में निकली कावड़ यात्रा का स्वागत स्थानीय आलोट पाएगा स्कूल के सामने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री शौकत हुसैन मित्र मंडल द्वारा यात्रा में शामिल माता, बहनो, युवा साथियों का पुष्पवर्षा कर एवं प्रदीप चौधरी का साफा बांधकर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

 हुसैन ने सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल कायम करते हुए मुस्लिम समाज के साथियों के साथ कावड़ यात्रा का स्वागत यह दर्शाता है कि देवास शहर ने शांति एकता और भाईचारे की मिसाल कायम की है यही शहर की परंपरा रही है। इसी के साथ शहर कांग्रेस के साथियों द्वारा भी यात्रा का स्वागत किया गया।

118 Views
118 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply