Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

घर-घर जाकर महिला मोर्चा ने एकत्रित की राखी, मुख्यमंत्री को भेजेंगे

1 min read

देवास-  रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा घर-घर से राखी एकत्रित की जा रही है। पूर्व पार्षद अर्चना बैस ने बताया कि विधायक गायत्रीराजे पवार के मार्गदर्शन में वार्ड क्रं. 40 की लाड़ली बहनों से घर-घर जाकर महिला भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने राखी एकत्रित की। लाड़ली बहनो से एकत्रित की गई राखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भोपाल भेजी जायेगी।

इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू जाधव, जसोदा बाई, रामकन्या बाई, सुनीता चौधरी, अंतर बाई, इंद्रा बाई, शारदा बाई, भागुबुआजी, संगीत चौधरी, रुकमा बाई, पुजा चौधरी, मोनिका चौधरी, शुगन बाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थी। उक्त जानकारी पूर्व पार्षद मंजू जगदीश चौधरी ने दी।

108 Views

Leave a Reply