Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

देवास से उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर तक नेशनल यूनिटी ग्रुप की निकली विशाल पद यात्रा

2 min read

देवास-  सावन माह में प्रतिवर्सानुसार इस वर्ष नेशनल यूनिटी ग्रुप के तावत्वाधन में मां चामुण्डा की पावन नगरी से भूत भगवान महाकाल राजा की नगरी उज्जैन तक विशाल पद यात्रा का आयोजन किया गया। नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि  मनकामेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर महाआरती के साथ पद यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा नर्मदा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश अग्रवाल, जय प्रकाश शास्त्री, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, सिद्धि विनायक संस्था संयोजक प्रदीप चौधरी, पार्षद मनीष सेन, सुधीर शर्मा आदि के आतिथ्य में  मनकामेश्वर महादेव मंदिर पुराना बस स्टैंड से प्रारम्भ हुई जो कवि कालीदास मार्ग, नयापुरा, तुकोगंज रोड, शालिनी रोड, गंजा भांग चौराहा, सुभाष चौक, नवेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा, सयाजी द्वार, नगर निगम होते हुए उज्जैन रोड स्थित स्थानीय गार्डन में भोजन प्रसादी के बाद पद यात्रा ने उज्जैन के लिए प्रस्थान किया।

पद यात्रा में मुख्य रूप से राधा कृष्ण, भोलेनाथ, हनुमान का रूप धारण किए चलित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पद यात्रा उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचकर भूत भगवान महाकाल राजा से आम जन की खुशहाली, पर्यावरण संरक्षण, विश्व शांति की कामना की। पद यात्रा ग्रुप के सुनील सिंह ठाकुर, ठा,हटे सिंह दरबार, सीताराम योगी, लक्षमन  सिंह ठाकुर, सुरेश वर्मा, रफीक पठान, सूर्यपाल सिंह खींची, अभिजीत सिंह गौड़ ,रवि ठाकुर ने शिवभक्त माताओं बहनों का आभार व्यक्त किया।

172 Views

Leave a Reply