
अनोखा तीर, इंदौर। पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की व्यस्ततम दिनचर्या के चलते वह अपने शरीर पर विशेष ध्यान नहीं दे पाते है। ऐसे अनेक पुलिसकर्मी जो जोड़ों के दर्द और नसों संबंधी बीमारियों से ग्रसित होने के बावजूद सेवाकार्य में निरंतर जुटे रहते है। पुलिस कर्मचारियों की इस समस्या को दृष्टिगत रखते हुए यातायात उपायुक्त मनीष अग्रवाल ने दिल्ली के प्रसिद्ध सुयोग्य एक्यूप्रेशर मैग्नेटिक चिकित्सक एसके गर्ग के इंदौर प्रवास दौरान उनका एक शिविर आयोजित कराया। डॉ. गर्ग ने पूर्व में भी लगभग ४० पुलिस कर्मचारियों का एक्यूप्रेशर व मेगनेट चिकित्सा पद्धति से उपचार किया था। जिससे पुलिस कर्मचारियों को घुटनों व जोड़ों के दर्द में काफी राहत मिली थी। इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए उपायुक्त मनीष अग्रवाल ने आज भी उनके शिविर का आयोजन कराया था। जिसमें लगभग ६० पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का नि:शुल्क उपचार किया गया। डॉ. एसके गर्ग द्वारा पुलिस विभाग को दी गई इस सेवा की सराहना करते हुए इंदौर के पुलिस कमिश्नर मकरंद देवसकर ने उन्हें अपने विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सराहना की। वहीं उपायुक्त मनीष अग्रवाल ने भी डॉ. गर्ग की सेवाओं को सराहते हुए पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए सफल शिविर का आयोजन बताया।
Views Today: 2
Total Views: 164

