संघ के अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

340 मतदाता अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्यों का करेंगे चयन….

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला अधिवक्ता संघ की नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचन कार्यक्रम अंतर्गत नामांकन जमा एवं नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद अब चुनावी समर की तस्वीर साफ हो गई है। संपूर्ण कार्यवाही निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता अनिल एस बिल्लौरे, शैलेंद्र जोशी एवं ओपी मोरछले की मौजूदगी में संपन्न की जा रही है। इसी क्रम में 18 अगस्त को निर्धारित समयावधि से पहले नामांकन अर्थात नाम वापसी के लिए अधिवक्ता प्रत्याशियों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। जिन्हें स्वीकार कर नियम अनुसार कार्रवाई पूर्ण की गई। साथ ही जिला अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची का प्रकाशन भी किया गया। जिसके बाद निर्वाचन में हिस्सा लेने वाले अधिवक्ताओं की सक्रियता तेज हो गई है। बता दें कि करी एक सप्ताह बाद यानी 25 अगस्त को अधिवक्ता संघ की नीवन कार्यकारिणी के लिये मतदान होगा। वहीं 28 अगस्त को परिणामों की घोषणा की जाएगी। इसी के साथ जारी प्रत्याशियों की सूची के मुताबिक इस बार संघ के अध्यक्ष पद के लिये त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। क्योंकि, इस महत्वपूर्ण पद के लिये कुल तीन अधिवक्ता मैदान में हैं। इनमें प्रमुख नाम अधिवक्ता अमर यादव का है, जो वर्तमान में संघ के अध्यक्ष हैं। दूसरे क्रम पर अधिवक्ता रेवाराम पटेल का नाम है। श्री पटेल इससे पहले संघ के सचिव पद का निर्वहन कर चुके हैं। इस बार अध्यक्ष पद के लिये प्रयासरत दिखेंगे। अंतिम एवं तीसरे नंबर पर अधिवक्ता संजय शांडिल्य ने मुकाबले को त्रिकोणीय के साथ-साथ ओर अधिक रोचक कर दिया है।

इधर, आमने-सामने की टक्कर

जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों के मैदान में होने से इन दोनों पदों पर सीधी टक्कर है। निर्वाचन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार उपाध्यक्ष पद के लिए चंदन सिंह राजपूत और संदीप स्वामी के बीच मुकाबला होगा। इसी प्रकार सचिव पद के लिए सुदीप मिश्रा और उपेंद्र कुमार अग्रवाल के बीच सीधी टक्कर है। निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र जोशी ने बताया कि कुल 340 मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल है।

इन पदों पर भी त्रिकोणीय टक्कर

अधिवक्ता संघ के सह सचिव, कोषाध्यक्ष एवं ग्रंथपाल पद के लिये भी त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। सहसचिव पद के लिये अजय गोरखे, जगदीश वर्मा और वीरेंद्र मंडलोई एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार कैथवास बंटी, रामचंद्र सोनी और शरद कुमार तिवारी तथा ग्रंथपाल पद के लिए अकलेश भाटी, ओमप्रकाश गुर्जर आर रुपक कुशवाहा चुनाव लडेंगे।

जहां सिंगल नाम, वहां चुनाव नही

निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक कार्यकारिणी सदस्य के लिये आरक्षित महिला अधिवक्ता का 1 पद, आरक्षित कार्यकारिणी सदस्य तहसील अधिवक्ता संघ टिमरनी के लिए 1 तथा आरक्षित कार्यकारिणी सदस्य तहसील अधिवक्ता संघ खिरकिया का 1 पद के लिए एक-एक नामांकन फार्म जमा होने की स्थिति में इन तीनों पदों के लिए मतदान नहीं होगा।

अनारक्षित कार्यकारिणी सदस्य – 4 पद

– अनिल बौरासी

– इमरान शाह

– गोपाल कृष्ण जगनवार

– लखन पटेल

– लोकेश डोंगरे

– रजत शर्मा

आरक्षित कम कार्य अनुभव वाले सदस्य – 3 पद

– आनंद चोयल

– नमन शर्मा

– सिद्धार्थ बंसल

– उमेश सेजकर

आरक्षित महिला कार्यकारिणी सदस्य – 1 पद

– मंजू दीपक नेमा

आरक्षित सदस्य पद तहसील टिमरनी – 1 पद

– शिवम राजपूत

आरक्षित सदस्य पद तहसील खिरकिया – 1पद

– कार्तिक राय

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!