राहत…. झमाझम बरसात से फसलों में लौटी रौनक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

करीब एक पखवाड़ा दौरान शुक्रवार को क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान जहां शहर की सड़के तरबतर दिखीं, वहीं आमजन को तीखी उमस से राहत मिली है। उधर, इन दिनों बहार पर चल रही सोयाबीन एवं मक्का की फसल के लिये मानो अमृत बरसा है। क्योंकि, एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत चुका है। जब, किसान यहां पर्याप्त बारिश की बांट जोह रहे थे। इतना ही नही, इसके तमाम टोटके एवं टमने भी जोर पकड़ने लगे थे। किंतु मामला हल्की बूंदाबांदी से आगे नही बढ़ रहा था। परंतु गुरूवार-शुक्रवार की देर रात शुरू हुआ सिलसिला सुबह भी बरकरार दिखा। इस दौरान आसमान में काले एवं गहरे नीले रंग के बादल छाये हुए थे। इस बीच रह-रहकर बूंदाबांदी हो रही थी। वहीं शाम 4 बजे से साढ़े 5 बजे तक पानी का एक झल्ला जोरदार बरसा है। इधर, किसानों के चेहरों पर राहत झलक रही थी।

152 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!