यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के एलबीएस कॉलेज रोड का हाल है। जहां सड़क ने जगह-जगह ज्वाइंट छोड़ दिए हैं। जिसके चलते लंबी एवं गहरी दरारे हो गई हैं। जिनमें वाहनों के पहिये फंसने की आशंका बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर इस समस्या से परेशान स्थानीय रहवासियों को संभलकर गुजरना पड़ता है। अन्यथा जरा सी चूक किसी अप्रिय हादसे में तब्दील होते देर नही लगती है। हाल यह है कि लोग अपने बच्चों को गाड़ी देने से परहेज करते हैं। जबकि अन्य लोग एलबीएस रोड पर सावधानी बरतने की सलाह देना नही चूकते हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि नजर हटी की दुर्घटना घटी। जानकारी के अनुसार शहर की एलबीएस रोड के अलावा खंडवा बायपास पर भी यही समस्या नजर आएगी। हालांकि बायपास की दरारों को समय-समय दुरूस्त करते देखा गया था। लेकिन यहां लंबे समय से सड़क की इन दरारों की मरम्मत अथवा सुधार कार्य नही होने के कारण सवाल उठन लाजमी है। शायद यही वजह है कि इस पर नजर पड़ते ही लोग दो टूक कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!