भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजयुमो क्षिप्रा मंडल अध्यक्ष मोहित जाट के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा ग्राम बड़ा टिगरिया से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न गाँवो में होते हुए क्षिप्रा में आकर सम्पन्न हुई। यात्रा का शुभारंभ पौधारोपण के साथ हुआ।

यात्रा के समापन में भारत माता की आरती कर युवाओं को एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया। यात्रा में क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित हुए। यात्रा में लगभग 300 से अधिक दोपहिया वाहनों के साथ क्षेत्र के युवा शामिल हुए।

85 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!