Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

यूनानी पाठ्यक्रम का शैक्षणिक सत्र समय पर चले

1 min read
Text Size:

भोपाल- मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति डॉ. अशोक खंडेलवाल ने यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय के शिक्षकों से कहा है कि महाविद्यालय में शैक्षणिक पाठ्यक्रम और परीक्षाएँ निर्धारित समय सारणी के अनुसार सुनिश्चित की जाएं। कुलपति डॉ. खंडेलवाल भोपाल के आयुष परिसर में स्थित हकीम सैयद जियाउल हसन यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय के शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे।

कुलपति डॉ. खंडेलवाल ने कहा कि केन्द्रीय आयुष मंत्रालय प्रदेश में आयुष चिकित्सा पद्धति और उनके महाविद्यालयों में शैक्षणिक पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी रख रहा है। उन्होंने महाविद्यालय और चिकित्सालय में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कहीं। कुलपति डॉ. खंडेलवाल ने महाविद्यालय के क्लास रूम, प्रयोगशाला सहित परिसर का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। कुलपति डॉ. खंडेलवाल ने कहा कि यूनानी चिकित्सा क्षेत्र में लगातार नये शोध हो रहे है। इसकी जानकारी महाविद्यालय में हो और छात्रों को भी नये शोध किये जाने के लिये प्रेरित किया जाये। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. महमूदा बेगम ने कुलपति से परीक्षा परिणाम समय पर घोषित कराये जाने का अनुरोध किया। बैठक में यूनानी महाविद्यालय में निर्माणाधीन कन्या छात्रावास भवन की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply