Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

ऊर्जा मंत्रालय की केंद्रीय टीम ने इंदौर जिले के ग्रिड को बताया मापदंडों पर खरा

1 min read
Text Size:

भोपाल- केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की सर्वोच्च अधिकार प्राप्त संस्था पॉवर फायनेंस कार्पोरेशन दिल्ली की टीम ने आरडीएसएस योजना के तहत इंदौर में बने देश के पहले 33/11 केवी ग्रिड का निरीक्षण किया। यह ग्रिड इंदौर के अरविंदो अस्पताल के पास ईमलीखेड़ा में बना है। इस टीम का नेतृत्व पीएफसी के मुख्य महाप्रबंधक  राजीव फर्लिया कर रहे थे। उनके साथ टीम मेम्बर  कुलदीप खोंकर और  शशिकांत लखेरा भी मौजूद थे।

केन्द्रीय टीम ने ईमलीखेड़ा के ग्रिड की बाउंड्रीवाल, पैनल्स, कंट्रोल सेंटर, पॉवर ट्रांसफार्मर, फीडर सेक्शन, अर्थिंग सेक्शन, अंडर ग्राउंड केबल आदि की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद दिल्ली की टीम ने इंदौर जिले के ईमलीखेड़ा के ग्रिड को केंद्र शासन के मापंदडों के अनुरूप खरा एवं गुणवत्ता के साथ निर्मित बताया। दिल्ली की टीम ने ग्रिड परिसर में पौध-रोपण भी किया।

74 Views
What do you think?

Leave a Reply