Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शौर्य स्मारक पहुँचकर शहीदों को नमन किया

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर आज शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नियमित पौधरोपण के अंतर्गत आज शौर्य स्मारक परिसर में शहीदों की स्मृति में पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारत माता की प्रतिमा पर भी नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी उपस्थित थीं। संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव  शिवशेखर शुक्ला ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को शौर्य स्मारक में आने वाले नागरिकों के लिए विकसित की गई सुविधाओं की जानकारी दी।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply