भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज खजुराहो विमानतल पर भावभीनी विदाई दी गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी आज शाम 5.20 बजे खजुराहो विमानतल से विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली रवाना हुए। इस मौके पर छतरपुर जिले के प्रभारी एवं एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को विदाई दी। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, कलेक्टर संदीप जीआर, एसपी अमित सांघी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। प्रधानमंत्री श्री मोदी सागर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद ढ़ाना हवाई पट्टी से हेलीकॉप्टर द्वारा खजुराहो विमानतल पहुंचे और विशेष विमान से नई दिल्ली रवाना हुए।
प्रधानमंत्री को खजुराहो विमानतल पर दी गई भावभीनी विदाई

Text Size:
70 Views
What do you think?





