Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

विधायक कप के माध्यम से इंडौर स्टेडियम में चल रही है शानदार कबड्डी प्रतियोगिता

2 min read
Text Size:

खंडवा- प्रदेश के  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जहां पूरे प्रदेश में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं ।वहीं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन को योजनाओं का लाभ भी  पहुंचाया जा रहा है। खेलकूद के माध्यम से युवा स्वस्थ रहें इस हेतु पूरे प्रदेश भर में सरकार द्वारा विधायक कप प्रतियोगिता के माध्यम से अलग-अलग  खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा के प्रयासों से विधायक कप के माध्यम से जहां पूर्व में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  वही इन दोनों इंडौर स्टेडियम में विधानसभा क्षेत्र कै शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों द्वारा प्राचीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह पूर्वक किया जा रहा है।

जिसमें युवा खिलाड़ी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता अंतर्गत  खंडवा विधानसभा विधायक कप कबड्डी में दूसरे राउंड का मुकाबला संपन्न हुआ। जिसमें किशोर कुमार गांगुली वार्ड, गणेश तलाई वार्ड, संतोषी माता वार्ड ,नाकोड़ा नगर हॉस्टल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय श्री प्राप्त की  इस अवसर पर विधायक देवेंद्र वर्मा, ह नगर पुलिस अधीक्षक पूनम चंद यादव ,थाना प्रभारी गण, अरुण सिंह मुन्ना, राजेश तिवारी, प्रवक्ता सुनील जैन, रामगोपाल शर्मा,  मंडल अध्यक्ष आशीष राजपूत, सुधांशु जैन ,प्रवीण पांडे, धनवीर राजपाल, कैलाश राठौड़,  नरेश चौधरी, धीरज शर्मा, विशाल तिवारी, विशाल चावड़ा, अंकित यादव ,संतोष सारवान ,राम सिंह रावत एवं खेल विभाग के सभी बंधु और और खेल प्रेमी उपस्थित रहे

216 Views
What do you think?

Leave a Reply