व्यक्ति की पोकलेन मशीन की चपेट में आने से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम

देवास- शंकरगढ़ पहाड़ी स्थित ट्रेचिंग ग्रांउड में  पन्नी बीनने वाले व्यक्ति की पोकलेन मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह बाबूलाल उम्र 55 ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरा बीनने का कार्य कर रहा था। उसी दौरान वहां चलने वाले पोकलेन मशीन की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मौका पंचनामा बनाकर शव पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

नाहर दरवाजा पुलिस ने बताया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड पर नगर निगम द्वारा कुछ लोगों को वहां से गिला व सुखा कचरा अलग अलग करने के लिए पात्रता दे रखी है। बाबूलाल वहां कचरा अलग कर रहा था। उसी दौरान वह चपेट में आ गया। हादसे के बाद पोकलेन का चालक मौके से फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच कर रही है।

204 Views

Leave a Reply