Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री का मध्यप्रदेश आगमन सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री श्री चौहान

3 min read
Text Size:

संत रविदास जी का दिव्य, भव्य और अलौकिक मंदिर समरसता का अद्भुत केन्द्र बनेगा
ग्लोबल स्किल सेंटर का भी होगा निर्माण
मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में वंदे-मातरम के गान के साथ आरंभ हुई मंत्रि-परिषद की बैठक

अमरकंटक में होगा माँ नर्मदाजी लोक का निर्माण : निचले क्षेत्र में बनेगा सेटेलाइट टाउन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अमरकंटक में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। नर्मदा जी प्रदेश को बिजली-पानी, सिंचाई के लिए जल उपलब्ध करा रही हैं, वे हमारी माँ हैं। अत: वहां माँ नर्मदाजी लोक का निर्माण किया जाएगा। नर्मदा जी की धार अविरल बहती रहे यह सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लिया गया है कि अमरकंटक में ऊपरी क्षेत्र में कोई निर्माण नहीं होगा। पहाड़ के निचले क्षेत्र में एक सेटेलाईट टाउन बनाया जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित की गई भूमि पर होटल-मोटल, रेस्टोरेंट आदि का निर्माण होगा।

27 अगस्त को बहनों के साथ मनाएंगे रक्षाबंधन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर आयोजित रोड-शो में प्रदेशवासी अद्भुत और अभूतपूर्व उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं, यह संतोष और आनंद का विषय है। शासन द्वारा प्रभावी तरीके से किए गए जनकल्याण और विकास कार्यों का यह परिणाम है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों को लाड़ली बहना योजना की तीसरी किश्त जारी कर दी गई है। रक्षाबंधन के पहले 27 अगस्त को बहनों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सभी बहनों को जोड़ा जाएगा। हम रक्षाबंधन के दिन 30 अगस्त से तीन दिन पहले ही बहनों के साथ त्यौहार मनाएंगे।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply