सास घरेलू हिंसा से प्रताडि़त होकर बहू के खिलाफ पहुंची न्यायालय

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- आम तौर पर देखने में आता है कि बहू द्वारा अपने  पति, सास व ससुर के खिलाफ घरेलू  हिंसा की शिकायत व मुकदमें दर्ज कराए जाते है, किन्तु देवास में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें सास ने अपनी बहू के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है। अधिवक्ता देवेन्द्र सिंंह व्यास ने बताया कि सरिता पति स्व. ओमप्रकाश मालवीय को उनकी बहू प्रियंका विवाह के पश्चात से ही मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रही थी और दहेज प्रताडऩा की झूठी रिपोर्ट लिखाने की धमकी देने लगी।

ससुराल छोडऩे के पश्चात भी प्रियंका द्वारा अपनी सास सरिता मालवीय को परेशान किया जाता रहा। इन्ही सभी प्रताडऩा से तंग आकर सरिता    मालवीय के अधिवक्ता देवास न्यायलय में बहू के विरूद्ध घरेलू हिंसा का प्रकरण गत 25 जुलाई को प्रस्तुत किया। जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए सुनवाई में ले लिया है। साथ ही बहू प्रियंका को नोटीस जारी करने के  आदेश दिए है। बताया जा रहा है कि पीडि़त सास सरिता मालवीय शासकीय शिक्षिका है और योग प्रशिक्षिका भी है।

121 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!