सफाई मित्रों के संगठनों के प्रतिनिधियों ने की सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष से भेंट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

स्वच्छ भारत मिशन सफाई मित्र संगठन (मोर्चा) हुआ गठित

इस संगठन में अध्यक्ष के अतिरिक्त 11 प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। यह मोर्चा सफाई मित्रों के संगठनों के मातृसंगठन के रूप में कार्य करेगा। प्रतिनिधियों ने मोर्चे का स्वागत करते हुए अपनी नौ सूत्रीय मॉगों पर आधारित ज्ञापन श्री करोसिया और श्री यादव को सौंपा।

आयुक्त भरत यादव ने संगठनों के प्रतिनिधियों की बातों और सुझावों को गौर से सुना। श्री करोसिया और श्री यादव ने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया की मॉगों पर विचार विमर्श कर यथासंभव समस्याओं का निरारकरण किया जायेगा। इसके लिए शासन और संचालनालय स्तर पर पूरे प्रयास किए जायेंगें। इस अवसर पर भारतीय सफाई मजदूर संघ से हीरा रानवे और अमर मेहते, श्रमजीवी कर्मचारी संघ से नीरज वाल्मिकी, सुदर्शन समाज महासंघ से विष्णु भारती, श्रीमती पार्वती ताम्या, वाल्मिकी सेवा संगठन से श्रीमती मधू वाल्मिकी, वाल्मिकी संघ ट्रेड यूनियन से घनश्याम चंदेले, महेश तोमर, नगर निगम कर्मचारी यूनियन से लीलाधर करोसिया और अखिल भारतीय वाल्मिकी महासभा के ओ.पी. गोदिया शामिल रहे।

50 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!