मुख्यमंत्री श्री चौहान 8 अगस्त को करेंगे वन भवन का लोकार्पण

2.91 लाख वर्ग फीट क्षेत्रफल में लगभग 180 करोड़ की लागत से बना है वन भवन

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वन भवन 2.91 लाख वर्ग फीट में 180 करोड़ 24 लाख की लागत से निर्मित हुआ है। श्री गुप्ता ने बताया कि इस वन भवन में 100 सीटर एक ऑडिटोरियम और 50 सीटर हॉल तथा 30 सीटर हॉल बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि इस भवन में कुल 3 ब्लॉक हैं। ए-ब्लॉक में 4 तल, सी-ब्लॉक में 3 तल और ई-ब्लॉक में 4 तल हैं।

108 Views

Leave a Reply