सूने घर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से सोने चांदी के आभूषणों सहित घर में रखी बाइक भी चुरा ले गए। पीडि़त परिवार ने थाना कोतवाली पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। जानकारी अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंद ऋषि नगर में रहने वाला एक परिवार अपने काम से महाराष्ट्र गया था इसी दौरान चोर सूने घर का फायदा उठाकर घर के ताले तोडक़र चोर अंदर घुसे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषणों सहित घर में खड़ी बाइक भी ले गए।

पुलिस ने फरियादी राहुल कुमार पिता दिनेश राव उम्र 36 की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत दर्ज कर जांच शुरू की है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ ससुराल खामगांव महाराष्ट्र गया था।  पड़ोसी ने फोन करके चोरी की वारदात के बारे में राहुल को बताया। उसके बाद पीडि़त ने देवास पहुंचकर मामले में प्रकरण दर्ज करवाया।

97 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!