Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

खनिज का अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग करने वाले वाहन जप्त

2 min read
Text Size:

परिवहन, राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही

हरदा- कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार दिनांक 5 व 6 अगस्त की दरमियानी रात में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के रोकथाम हेतु खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर वाहनों की जांच एवं कार्यवाही की गई। खनिज अधिकारी आर.पी. कमलेश ने बताया कि खनिज विभाग हरदा एवं म.प्र. राज्य खनिज निगम के संयुक्त दल द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर बड़ी कार्यवाही की गई। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पूरी रात वाहनों की जांच कर अवैध रूप से खनिज परिवहन करने वाले वाहन एवं ओव्हरलोड परिवहन करने वाले वाहनों को जप्त कर संबंधित थानों में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। इस कार्यवाही में 4 दस पहिया ट्रक क्रमशः MP09HG7790, MP09HG4870, UP78CT1143 एवं MP45H0312 ओव्हरलोड परिवहन करते हुये हरदा होशंगाबाद मार्ग पर 1 डम्पर MP09HH5079, हरदा छीपानेर मार्ग पर बिना रॉयल्टी रेत परिवहन करते हुये 1 डम्पर, हरदा टिमरनीं मार्ग पर बिना रॉयल्टी रेत परिवहन करते हुये एवं 1 ट्रेक्टर क्रमांक MP10AA9510 हंडिया से ऊँचान मार्ग पर बिना रॉयल्टी रेत का परिवहन करते हुये जप्त कर क्रमशः थाना टिमरनी थाना कोतवाली हरदा, थाना सिविल लाईन हरदा एवं थाना इंडिया में सुरक्षार्थ पुलिस अभिरक्षा में खड़ा किया गया हैं। इसी दरमियान तहसील खिरकिया के राजस्व अधिकारियों ने हरदा से खंडवा रोड पर थाना छीपाबड़ के पास डम्पर क्रमांक MH18BG0441 को रोककर जांच की गई। इस डम्पर में बिना रॉयल्टी के रेत का परिवहन पाये जाने पर डम्पर को जप्त कर थाना छीपाबड में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। इस तरह खनिज एवं राजस्व अमले द्वारा रातभर कार्यवाही करते हुये 3 डम्पर, 4 ट्रक एवं 1 ट्रेक्टर ट्रॉली को खनिज नियमों के उल्लघंन में जप्त कर अलग- अलग थानों में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया हैं। खनिज अधिकारी ने बताया कि खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम की कार्यवाही सतत् जारी रहेगी। म.प्र. गौण खनिज नियम के प्रावधान अनुसार उपरोक्त समस्त वाहनो के प्रकरण तैयार कर अर्थदंड जमा करवाने की कार्यवाही की जावेगी |

232 Views
What do you think?

Leave a Reply