रोटरी क्लब हरदा ने मित्रता दिवस पर किया पौधरोपण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

वृक्ष ही है सच्चा, निस्वार्थ दोस्त – संकल्प जैन

हरदा- 6 अगस्त 2023 को संपूर्ण देश में मित्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन को यादगार बनाने एवं आम नागरिक को पर्यावरण से जोड़ने हेतु रोटरी क्लब हरदा ने पौधरोपण रूपी अनूठा और प्रेरक कार्य किया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रोटरी क्लब के समस्त सदस्यों ने पर्यावरण से मित्रता करते हुए आज मित्रता दिवस पर पौधरोपण किया। रोटरी क्लब हरदा के अध्यक्ष संकल्प जैन ने बताया की वृक्ष ही एक ऐसा मित्र है जो निस्वार्थ हमे शुद्ध ऑक्सीजन देता है एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्पूर्ण भूमिका निभाता है। इसी को ध्यान मैं रखते हुए आज हमारी टीम ने पौधरोपण किया। हमने पिछले साल भी को पोधे लगाए थे वो आज फल फूल रहे है। पौधरोपण विशेष तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इस लिए किया क्योंकि यहां जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति समेत संपूर्ण स्टाफ प्रत्येक दिन झाड़ पोधो को देखरेख करते है।

आज वृक्षारोपण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति, रोटरी क्लब के अध्यक्ष संकल्प जैन, रानू तिवारी, दीपेंद्र गुर्जर, सुकुमल जैन, अंशुल अग्रवाल, अनुराग करोलिया, डॉक्टर बद्री गुर्जर, भावेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अमन माहेश्वरी सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

116 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!