Skip to content
Saturday, 24 October 2026
मध्य प्रदेश हरदा

हरदा जिला हर क्षेत्र में नंबर वन, यहां का रेलवे स्टेशन भी बनेगा नंबर वन- कृषि मंत्री श्री पटेल

2 min read
Text Size:

कृषि मंत्री श्री पटेल ने रेलवे स्टेशन शिलान्यास कार्यक्रम में किया संबोधित
हरदा रेलवे स्टेशन पर लगभग 18 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्य कराए जाएंगे

हरदा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को “अमृत भारत स्टेशन” योजना के अंतर्गत हरदा के रेलवे स्टेशन सहित देश के कुल 508 और मध्य प्रदेश के 21 रेलवे स्टेशनों के विश्व स्तरीय विकास का वर्चुअली शिलान्यास किया।
हरदा रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल उपस्थित हुए। उन्होंने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि हरदा जिला विकास के हर क्षेत्र में नंबर- वन है। इसी क्रम में अब हरदा का रेलवे स्टेशन भी नंबर- वन स्तर का बनेगा। इसके लिए उन्होंने हरदा के नागरिकों को बधाई दी।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से देश और प्रदेश में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश के 21 रेलवे स्टेशनों में विकास कार्य किए जाएंगे और इन रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों को हर संभव आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, नगरपालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष अमर सिंह मीणा व सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे।

हरदा रेलवे स्टेशन पर ये विकास कार्य प्रस्तावित हैं

मध्यप्रदेश के 34 से अधिक रेलवे स्टेशन इस योजना में हैं शामिल हैं। पश्चिम मध्य रेल के एंव रेलवे स्टेशनों का लगभग 1125 करोड़ रुपये से पुनर्विकास होगा। उल्लेखनीय है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों पर जो पुनर्विकास एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी उनमें सर्कुलेटिंग एरिया का विकास एवं स्टेशन भवन का सौंदर्यीकरण, स्टेशन प्रवेश द्वार का विकास, हाई लेवल प्लेटफार्म का प्रावधान,प्लेटफार्म कवर ओवर शेड की सुविधा, स्टेशन भवन के अग्रभाग का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा ।इसके साथ ही स्थानीय कला एवं संस्कृति के अनुरूप स्टेशन की आंतरिक साज सज्जा भी की जाएगी। इन स्टेशनों पर 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का प्रावधान भी किया गया है। रेलवे स्टेशनों पर बैठने की उत्तम व्यवस्था के साथ प्रतीक्षालयों का विकास किया जाएगा। ये सभी रेलवे स्टेशन दिव्यांग फ्रेंडली बनाए जाएंगे। हर स्टेशन पर दिव्यांग शौचालय एवं रैम्प की व्यवस्था भी की जाएगी।

179 Views
What do you think?

Leave a Reply