Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
देवास

मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्डो से आए दिन हो रही दुर्घटना, स्कूली बच्चे भी परेशान

2 min read
Text Size:

देवास- ग्राम पंचायत क्षिप्रा से एबी रोड तक बने सडक़ की हालत जर्जर अवस्था में है। सडक खराब होने के कारण आए दिन दुर्घटना होने के साथ नगर के व्यापारी परेशान हो रहे है। क्षिप्रा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल ने बताया कि हाटपीपल्या तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव क्षिप्रा में सडको की ओर कोई सुध लेने वाला नही है। भाजपा नेता आते है और अपना स्वागत सत्कार कराकर ओर बड़े-बड़े वादे कर चले जाते है। नगर की मुख्य समस्या क्या है इसे नही समझते। क्षिप्रा गांव का मुख्य मार्ग जिस पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनो की आवाजाही रहती है। यह मार्ग अपनी दुर्दशा पर रो रहा है।

गड्डे में पानी भरा है और वाहन चालक इसके शिकार हो रहे है। दो माह पहले मार्ग का पेचवर्क हुआ था, लेकिन घटिया होने के कारण बारीश में पूरा बह गया। प्रतिदिन स्कूल के बच्चे उक्त मार्ग से निकलते है, जिन पर गंदे पानी के छीटे उड़ते है। बरसात में गड्डो में पानी भरा रहता है, जिससे मच्छर और बीमारी का प्रकोप बड़ जाता है। ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी भी इस ओर ध्यान नही दे रहे है। श्री जायसवाल ने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि सहित स्थानीय अधिकारियों से मांग की है शीघ्र मार्ग का दुरूस्तीकरण किया जाए।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply