टेकरी के परिक्रमा मार्ग पर माताजी के दर्शन के लिए ई-रिक्शा शुरू किया जाएगा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 टेकरी पर क्षरण रोकने के लिए जाली लगाई जाएगी तथा सघन पौधारोपरण किया जाएगा
देवास- कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में मां चामुंडा टेकरी पर आने वाले दर्शनार्थियों की आवश्यक सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सुचारू रूप क्रियान्वयन के संबंध में मां चामुंडा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति की बैठक माताजी की टेकरी स्थित समिति कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम  टी. प्रतीक राव, नगर निगम आयुक्त  रजनीश कसेरा, संयुक्त कलेक्टर  बिहार सिंह, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा, तहसीलदार सुश्री सपना श्रीवास्तव, टेकरी प्रबंधक अखिलेश शर्मा, माताजी टेकरी के पुजारी, टेकरी पर नियमित रूप से जाने पर श्रद्धालुगण सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं श्रद्धालुजन

 बैठक में कलेक्टर ने कहा कि देवास की माताजी की टेकरी पर दर्शन करने के लिए प्रदेश सहित अन्य राज्यों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शनार्थी आते हैं। उन दर्शनार्थियों को माताजी के दर्शन सुगमता से हों उन्हें को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए इसके लिए और अच्छी व्यवस्था करें। माताजी की टेकरी पर बने सुविधा घरों को दुरूस्त किया जाएं तथा आवश्यकतानुसार बनाए जाएं। कलेक्टर ने कहा कि टेकरी स्थिति समस्त मंदिरों एवं सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र की नियमित साफ सफाई की जाये। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक दर्शन की सुविधा की दृष्टि से शेड लगाए। टेकरी पर पानी व छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
टेकरी का क्षरण रोकने के लिए जाली लगाए तथा पौधारोपण करें

कलेक्टर ने कहा कि टेकरी बारिश के मौसम में अक्सर लैंड स्लाइडिंग होती है। इसके लिए आवश्यक कार्य करने होंगे। टेकरी का क्षरण रोकने के लिए जहां बोल्डर निकल रहे हैं, वहां जाली लगाई जाएं तथा पौधारोपण किया जाए। टेकरी पर क्षरण रोकने के लिए विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, एनजीओ, शासकीय/अशासकीय कार्यालयों के साथ मिलकर पौधारोपण करें तथा उन पौधों को रखरखाव भी करें। बैठक में बताया गया कि आगामी दिनों में टेकरी पर ई-रिक्शा चलाने पर विचार किया जा रहा है। शीघ्र ही प्रयास करेंगे कि यहां पर ई- रिक्शा के माध्यम से दर्शनार्थियों को दर्शन कराएंगे।

रैलिंग को दुरूस्त करें

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि भैरव बाबा मंदिर पर रैलिंग लगाई जाए। बड़ी माताजी मंदिर पर अलग से रैलिंग लगाएं। टेकरी मार्ग पर लगायी जाने वाली रेलिंग की पुताई, रिपेरिंग संबंधी कार्य कर लें।  चामुंडा माताजी मंदिर के पास पेड़ के कारण मंदिर क्षति ग्रस्त हो रहा है, उस पेड़ की जड़ों की छटाई का कार्य वन विभाग करें।उन्होंने कहा कि टेकरी के वन क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारी तैनात किए जाएं तथा वे टेकरी वन क्षेत्र की सतत निगरानी करें।

Views Today: 2

Total Views: 64

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!