Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

पूर्णाहुति कर पार्थेश्वर पूजन का हुआ समापन

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। जिनके सुंदर नाम से पूर्ण होत सब काम, ऐसे पार्थेश्वर भगवान को बारंबार प्रणाम के भाव के साथ नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में चल रहे सात दिवसीय पार्थेश्वर पूजन का गुरुवार को समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिव लिंग बनाकर पूजन-अभिषेक किया। वहीं ईश्वर से विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान पंडित शिवानंद शुक्ल, पंडित गोविंदप्रसाद शर्मा, पंडित महेश गुहा, पंडित कृष्णकांत गीते, पंडित आयुष काशिव, पंडित देवेंद्र पाराशर ने विधि विधान से पूजन, अभिषेक कराया। पूजन में समाज के लोगो ने जोड़े सहित पूजन किया। पूजन के बाद हवन कर पूर्णाहुति हुई। हवन के बाद भव्य आरती की गई। आयोजन से जुड़े राजू बलवटे ने बताया कि शाम को विसर्जन किया गया। गुरुवार को 8 जोड़ों ने पूजन का पुण्य लाभ लिया है। वहीं साथ में अन्य श्रद्धालुओं ने भी पूजन किया। पूजन के बाद पंडित कृष्णकांत महाराज एवं पंडित आयुष काशिव एवं दीपक शुक्ला ने सुंदर गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं श्रद्धालु गीतों की मधुर प्रस्तुति पर झूम उठे। पूजन के दौरान मधुकर बिल्लौरे, प्रेमशंकर पाराशर, सुरेशचंद्र शकरगाये, नार्मदीय ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी किशोर शुक्ला, ट्रस्टी शैलेंद्र जोशी, जवाहर पारे, नवनीत पाराशर, एलडी काशिव, राजू बलवटे, राजेश शुक्ला, शैलेंद्र जोशी, रविंद्र पारे, एलके पारे, बीके चौरे, असीम पारे, चकोर पारे, दीपक शुक्ला, संजय काशिव, पंकज शांडिल्य, कैलाश शुक्ला, राजेंद्र पारे, गोपाल बिल्लौरे, प्रमेंद्र साकल्ले, नीलेश बिल्लौरे सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

108 Views
108 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply