लोकतंत्र बचाने अधिवक्ता सम्मेलन 5 अगस्त को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर हरदा। अखिल भारतीय युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री अवनी बंसल द्वारा लोकतंत्र और संविधान को बचाने के मुद्दे पर एक अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 5 अगस्त शनिवार को स्थानीय छीपानेर रोड स्थित होटल हवेली में प्रात: 11 से दोपहर 1.30 बजे तक होगा। इस सम्मेलन की अध्यक्षता देश एवं प्रदेश में ख्याति प्राप्त सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता व राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा करेंगे। इस मौके पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर के सीनियर अधिवक्ता शशांक शेखर, अतिरिक्त महाधिवक्ता अजय गुप्ता, लिव लॉ के को-फाउंडर पी. व्ही. दिनेश एवं नईदिल्ली के अधिवक्ता प्रखर दीक्षित विशेष रूप से शिरकत कर सम्मेलन में संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन की आयोजक अवनी बंसल ने कहा कि देश में भ्रष्टतंत्र, भयतंत्र और भीड़तंत्र के बीच न्यायतंत्र, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की आवश्यकता है। इस मसले पर देश एवं प्रदेश के ख्यातिप्राप्त अधिवक्ताओं के साथ हरदा जिले के अधिवक्ता चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में हरदा अधिवक्ता संघ के 6 सदस्य जिन्होंने वकालत पेशे में 50 वर्ष पूर्ण किए हैं, उनका सम्मान किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सुश्री बंसल द्वारा जिले के सभी अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। इस क्रम में उन्होंने एक दिन पूर्व टिमरनी में अधिवक्ताओं से संपर्क कर उन्हें आमंत्रित किया। ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम सुश्री बंसल, हरदा के अधिवक्तागण तथा मीडिया पार्टनर मालिटिक्स द्वारा किया जा रहा है।

विवेक तन्खा देंगे हरदा बार एसोसिएशन को 10 लाख

कांग्रेस नेत्री अवनी बंसल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता विवेक तन्खा हरदा प्रवास दौरान अधिवक्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान वे हरदा बार एसोसिएशन को 10 लाख रुपए की राशि भेंट करेंगे। इस राशि से लेडिज बार रूम का रेनोवेशन, बार रूम का फर्नीचर, सोलर पैनल, लाइब्रेरी जैसे अलग-अलग कार्य किए जाएंगे।

121 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!