योग शिविर में आएंगी रामदेव की शिष्या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पतंजलि योग विद्या पीठ हरिद्वार के संचालक स्वामी रामदेव की शिष्या साध्वी देव अदिति अल्प-प्रवास पर हरदा जिले में आ रही हैं। वे यहां हरदा और खिरकिया के एक-एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर मानव स्वास्थ्य में योग के महत्व पर व्याख्यान देंगी। पतंजलि पीठ की हरदा इकाई से मिली जानकारी के अनुसार पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से युवा सन्यासी देव अदिति 8 अगस्त को हरदा आएंगी। वे स्थानीय नए बस स्टैंड क्षेत्र स्थित कच्छकड़वा पाटीदार समाज भवन में प्रात: 5.30 से 7.30 तक होने वाले योग शिविर में भाग लेंगी। इस दौरान उपस्थित महिलाओं व आमजन को योग के माध्यम से अपने आपको कैसे स्वस्थ रख सकते हैं विषय पर जानकारी देंगी। वे बताएंगी कि हम योग से किस प्रकार रोगों से मुक्ति पा सकते हैं। उनके द्वारा अनुभूत प्राणायाम एवं आसन बताये जाएंगे। वे दोपहर 12.30 से 2 बजे तक गुर्जर छात्रावास भवन खिरकिया में आयोजित एक महिला संगोष्ठी और कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगी। इसमें योग एवं अध्यात्म से कैसे महिला एवं आम जनों को जोड़ा जाए विषय पर व्याख्यान देंगी। महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा। परिवार स्वस्थ रहेगा तो समाज सुधरेगा। इसी विषय पर साध्वी महिलाओं को जागरूक करेंगी। यह जानकारी महिला पतंजलि योग समिति हरदा की प्रभारी डॉ. शुभांगी अग्निहोत्री ने दी। उन्होंने महिलाओं एवं आमजन को इस योग शिविर एवं सम्मेलन में सम्मिलित होकर लाभान्वित होने का आव्हान किया है।

Views Today: 2

Total Views: 104

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!