स्कूल खोलने की मांग का एनएसयूआई ने किया समर्थन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम खरदाना में स्कूल खोलने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने समर्थन किया। एनएसयूआई जिला प्रवक्ता शुभम सूरमा ने सरकार से मांग की है कि गांव के छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए यहां हाईस्कूल बनाया जाने की स्वीकृति प्रदान करें। वही वैकल्पिक तौर पर गांव में शिक्षकों की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर छात्र नेता मुजाहिद अली ने बताया कि खरदना में स्कूल खोलने की मांग का भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन पूर्णत: समर्थन करता है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का नारा तो देती है लेकिन उनकी शिक्षा की व्यवस्था नहीं करती है। साजिश के तहत आदिवासी बहुल्य क्षेत्रों में स्कूलों को बंद किया जा रहा है। आदिवासी वर्ग को शिक्षा से वंचित रखने की यह सोची समझी साजिश है। उच्च शिक्षा के अभाव में सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। शिक्षा के अभाव के कारण बच्चे अन्य गतिविधियों में लिप्त हो जाते हैं। इसीलिए भाजपा की करनी और कथनी में फर्क नजर आता है। अगर सरकार ने छात्र हितों को ध्यान में रखकर स्कूल भवन को स्वीकृति नहीं दी तो एनएसयूआई छात्र हितों का ध्यान रखते हुए आंदोलन करने के लिए बाध्य रहेगा। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजू रिणवा, पूर्व जिला अध्यक्ष योगानंद राजपूत मौजूद रहे।

Views Today: 2

Total Views: 112

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!