Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विकास पर्व में ग्वालियर में किया विकास कार्यों का भूमि-पूजन

1 min read
Text Size:

भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर के वार्ड-8 में 50 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि पूर प्रदेश में विकास पर्व मनाया जा रहा है। हर वार्ड में विकास कार्य होते नजर आयेंगे। श्री तोमर ने कहा कि आमजन को स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, साफ-सफाई एवं पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं के लाभ दिलाने के साथ ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो यही मेरा उद्देश्य रहा है। उन्होंने आमजन से स्वच्छता में सहयोग देने की अपील भी की।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि उपनगर ग्वालियर में सिविल अस्पताल का बेहतर संचालन किया जा रहा है। सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। बिरला नगर प्रसूति गृह का नवीन भवन बन रहा है। इसमें नवजात बच्चों के लिए एसएनसीयू यूनिट बनाई जाएगी। सभी बेटा-बेटी अच्छे स्कूल में नि:शुल्क पढ़ सकें, इसके लिये उपनगर ग्वालियर में पटेल विद्यालय और कन्या विद्यालय किलागेट सीएम राइज स्कूल बनने जा रहे हैं।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply