Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

पिपलियामंडी में मुख्यमंत्री श्री चौहान के रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब

2 min read
Text Size:

जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री श्री चौहान के रोड शो के दौरान लाड़ली बहनों ने प्यारे भईया एवं लाड़ली भांजियों ने प्यारे मामा के स्वागत में पुष्प-वर्षा की। क्या छोटे, क्या बड़े, सभी अपने प्रिय मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए पलक-पावड़े बिछाये हुए थे। गलियों एवं चौराहों पर उमड़े अपार जनसमूह ने मुख्यमंत्री का “मुख्यमंत्री जिंदाबाद”, “प्यारे भईया, प्यारे मामा, जिंदाबाद” जैसे नारों से स्वागत किया। लाड़ली बहनें धन्यवाद की तख्तियां लिए फूल बरसा रही थीं।

रोड शो में जिला प्रभारी तथा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग,जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण तथा मत्स्य-विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक दिलीप सिंह परिहार और अन्य जन-प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

कृषिउपज मंडी पिपलिया मंडी से प्रारंभ रोड शो सरदार पटेल चौराहा टीला खेड़ा बालाजी, पोरवाल धर्मशाला, लवली चौराहा, गांधी चौराहा, रेलवे फाटक, बस स्टेंड रोड, पिपलिया मंडी चौपाटी एवं कनघट्टी रोड होते हुए कॉलेज ग्राउंड जनसभा स्थल पहुँचा। तीन किलोमीटर के लंबे रोड शो में मुख्यमंत्री श्री चौहान का योगी समाज, श्री महामाया मित्र मंडल, श्री पशुपतिनाथ यात्रा संघ, श्री जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप, सकल ब्राह्मण समाज, सेन समाज, नगारची, समाज राठौर समाज, पोरवाल समाज सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, शासकीय तथा अशासकीय संगठनों और विभिन्न मित्र मंडलों के सदस्यों ने पुष्प मालाओं से स्वागत-अभिनंदन किया। जगह-जगह बने स्वागत मंचों से नगर परिषद के पदाधिकारियों और पार्षद, जन-प्रतिनिधियों, विभिन्न संगठन, समाज के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply