Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान के आगर-मालवा में ‘जनदर्शन’ के दौरान उमड़ा जन-सैलाब

3 min read
Text Size:

समरसता यात्रा भी बनी जनदर्शन का हिस्सा
मुख्यमंत्री ने चरण-पादुका का पूजन कर यात्रा प्रारंभ की

लाड़ली बहनों के स्कूटी दल ने अलग अंदाज में की मुख्यमंत्री की अगवानी

जनदर्शन यात्रा के दौरान लाड़ली बहनों के स्कूटी दल ने मुख्यमंत्री श्री चौहान की अगवानी की। लाड़ली बहनों ने एक जैसी वेश-भूषा में जनदर्शन के पूरे मार्ग में अलग अंदाज में ‘‘लाड़ले भैय्या‘‘ के प्रति आभार प्रकट किया। दल में रीना शर्मा, शारदा यादव, सरताज बी, सरिता सोलंकी, प्रिया सोलंकी, रीना सोलंकी, रेणु राठौर, पद्मा शर्मा, उषा सोनी, पूजा कुंभकार, शिवालिका शर्मा, कविता नरवाल, आशा मालवीय, रीना राव, मुस्कान गवली, पूजा मालवीय, जस्सू मालवीय, रेशमा मुल्तानी, आरती जाटव, भारती गोयल, भावना चौहान, अनीता राठौर, रीना गुर्जर, हिना मुल्तानी आदि शामिल थीं।

मुख्यमंत्री का जनदर्शन छावनी चौराहा से भगोरिया नृत्य-दल की अगवानी में प्रारंभ हुआ। संत शिरोमणि रविदास की समरसता यात्रा भी जनदर्शन का हिस्सा बनी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चरण पादुका का पूजन एवं संतों का सम्मान कर यात्रा का शुभारम्भ किया। जनदर्शन यात्रा छावनी चौराहा से छावनी झंडा चौक, रत्नसागर तालाब रोड़, नाना बाजार, सराफा बाजार, हाटपुरा, बड़ौद दरवाजा, अस्पताल चौराहा होते हुए विजय स्तम्भ पहुँची। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यावसायिक, शासकीय एवं अशासकीय संगठनों द्वारा पुष्प-मालाओं से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। जनदर्शन गाजे-बाजे के साथ जैसे-जैसे छावनी चौराहा से अपार भीड़ के साथ आगे बढ़ा, मुख्यमंत्री श्री चौहान का विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा तथा साफा बांधकर हार्दिक स्वागत किया गया।

जनदर्शन यात्रा में जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य-विकास मंत्री तुलसी सिलावट, जिला खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, विधायक विक्रम सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई चौहान, पूर्व विधायक गोपाल परमार, लालजी राम मालवीय, श्रीमती रेखा रत्नाकर, बद्रीलाल सोनी, चिंतामण राठौर सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और विशाल संख्या में जन-समुदाय शामिल हुआ।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply