भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, बरगद और करंज के पौधे रोपे। पौध-रोपण में संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर शामिल हुईं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत चौहान और राजेंद्र पाठक ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। बालक रेहल मालवीय ने भी अपने जन्मदिवस पर पौधा रोपा। बघेली फिल्मों में सक्रिय अविनाश तिवारी भी पौध-रोपण में शामिल हुए।
Views Today: 2
Total Views: 84

