Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने मतदाता जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

2 min read
Text Size:

मतदाता सूची में नाम जुड़वा मताधिकार प्राप्त करने की अपील

भोपाल- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  अनुपम राजन ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में आयोजित कार्यक्रम से प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं के लिए मतदाता जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने एवं मतदान से संबंधित प्रक्रिया को सुलभ रूप से समझाने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए आज एक-एक मतदाता जागरूकता वाहन रवाना किए गए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  राजन ने बताया कि जागरूकता वाहन प्रदेश के समस्त जिलों के प्रत्येक मतदान केंद्रों के साथ भीड़ – भाड़ वाले क्षेत्रों, हाट-बाज़ार, स्कूल एवं कॉलेज आदि में जाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगे। सभी जागरूकता वाहनों पर एलईडी वॉल लगाई गई है, जिस पर मतदाता जागरूकता संबंधी अनेक फिल्मों का प्रदर्शन मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक कर अपने मताधिकार के उपयोग के लिए प्रेरित किया जायेगा। इसी के साथ जागरूकता वाहनों पर ईवीएम एवं वीवीपेट का भी प्रदर्शन कर मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया सुलभ रूप से दी जायेगी।

मतदाता जागरूकता के साथ इन वाहनों का उद्देश्य  से 31 अगस्त तक चलने वाले द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2023 अंतर्गत मतदाताओं से अपील की जायेगी कि जिन मतदाताओं ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली है साथ ही जो मतदाता 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है, वे अपने मतदान केन्द्र पर बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से भी नाम जोड़ने आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। एक माह तक चलने वाले अभियान अंतर्गत प्रदेश के सभी 64100 मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने या मतदाता परिचय पत्र में सुधार हेतु आवेदन प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  मनोज खत्री, कलेक्टर भोपाल  आशीष सिंह, सीईओ जिला पंचायत  ऋतुराज सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय एवं जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply