Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

वन विहार में नेचर केम्प का आयोजन

1 min read
Text Size:

भोपाल : वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू में छात्र-छात्राओं को वन, वन्य-प्राणियों और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिये भोपाल शहर एवं आसपास के ग्रामों के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिये माह अगस्त में 30 नेचर केम्प का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में एक अगस्त से केम्प का आयोजन किया गया, नेचर केम्प में रिसोर्स पर्सन के रूप में ए .के. खरे से.नि., उप वन संरक्षक और मोहम्मद खलीक ने पक्षियों एवं वन्य-प्राणियों के बारे में छात्र-छात्राओं को रोचक जानकारी दी। वन विहार में भ्रमण के दौरान तितली पार्क में बच्चों को विभिन्न तितलियों एवं उनके जीवन चक्र से संबंधित जानकारी दी गई। इसके साथ ही बाड़े में रखे गये वन्य-प्राणियों का भी अवलोकन कराया गया। वन्य-प्राणियों को देख कर छात्र-छात्राएँ उत्साहित हुए। वन विहार में 30 अगस्त तक प्रतिदिन विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को नेचर केम्प में शामिल किया जाएगा।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply