Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के बैंक ऑफ इंडिया वॉइस आफ खंडवा का क्वार्टर फाइनल सम्पन्न

2 min read
Text Size:

खण्डवा- किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित बैंक ऑफ इंडिया वॉइस आफ खंडवा के ए वर्ग,बी  वर्ग  व  सी वर्ग के प्रतियोगियों का क्वार्टर  फाइनल राउंड । जानकारी देते हुए मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि अध्यक्ष  रणवीरसिंह चावला, सचिव नारायण बाहेती,उपाध्यक्ष सुनील सकरगाये एवं आशीष  चटकेले ,परियोजना संयोजक अनुराग राठौर व मंगलेश तोमर के निर्देशन में आयोजित बैंक ऑफ इंडिया वाईस ऑफ़ खण्डवा  प्रतियोगिता  के  क्वार्टर फाइनल राउंड के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिक निगम खण्डवा की महापौर अमृता यादव  न पा निगम के अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा  नगर पालिक निगम के पार्षद व एम आई सी सदस्य, आशीष चटकले, सोमनाथ काले,राजेश यादव,विक्की बावरे , सुनील जैन ने माँ सरस्वती , किशोर कुमार , मो रफी साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित किया।

 आज का क्वार्टर फाइनल मुकाबला प्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी साहब को समर्पित था, पहले 12 वर्ष से कम आयु वर्ग  सी ग्रुप  के क्वार्टर फाइनल में 5 प्रतियोगी का चयन सेमी फाइनल के लिए किया गया। अशोक चौहान टी आई पदमनगर ब्रजभूषण हिरवे टी आई मोघट थाना ने अतिथि के रूप में बच्चों को सेमी फाइनल के प्रवेश पत्र दिए। बी ग्रुप में 12 वर्ष से 18 वर्ष आयु समूह में 18 प्रतियोगियों का चयन सेमी फाइनल के लिए हुआ , उन्हें अतिथि के रूप में पधारे एसडीएम  अरविंद चौहान के हाथों सेमी फाइनल के प्रवेश पत्र दिए गए। ए ग्रुप के 18 वर्ष से अधिक आयु समूह के प्रतियोगीयो में से 18 प्रतियोगी का चयन सेमीफाइनल के लिए हुआ।

प्रमाण पत्र वितरण अतिथि के रूप में शामिल   त्रिलोक यादव संजना खत्री द्वारा वितरित किए गए 1 अगस्त को सेमीफाइनल  1 बजे से गौरीकुंज सभागृह में होगा व 2 को फाइनल  किशोर कुमार सभागृह सिविल लाइन में होगा। टेबुलेशन का कार्य सह सचिव। सुरेंद्रसिंह सोलंकी,पवन दीक्षित,अविनाश शुक्ला,सह संयोजक  विजय राठी,अतुल अत्रिवाल, आमीन खान ने किया।मंगलेश शर्मा के नेतृत्व में म्यूजिशियन व आर्केस्ट्रा टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्रसिंह चौहान व प्रदीप जैन ने किया।

176 Views
What do you think?

Leave a Reply