Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश हरदा

विद्युत कंपनी अगस्त के बिजली बिल में दे रही राहत

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अगस्त माह के बिल में बड़ी राहत दी जा रही है। बिजली पर लगने वाले फ्यूल एंड पावर पर्चेस एडजस्टमेंट सरचार्ज एफपीपीएएस 24 जुलाई से 25 अगस्त तक के लिए आधा कर दिया गया है। वर्तमान में 6.16 प्रतिशत यह था जिसे 3.16 कर दिया गया है। इससे 300 यूनिट की खपत वाले बिल पर 85 रुपये की बचत होगी। अभी 300 यूनिट के बिल में 170 रुपए सरजार्च लगता था। जो अगस्त माह में 85 रुपए लगेगा।

हर माह तय होता सरचार्ज

हर महीने तय होता है सरचार्ज। केंद्र सरकार ने फरवरी में विद्युत नियम 2005 में संशोधन कर हर महीने फ्यूल कास्ट एडजस्टमेंट (एफसीए) तय करने का जिम्मा बिजली कंपनी को देने का प्रावधान किया था। मप्र विद्युत नियामक आयोग ने इस अप्रूवल को मंजूरी दे दी थी। इसका नाम भी बदलकर एफसीए की जगह एफपीपीएएस कर दिया है। अब पेट्रोल-डीजल के दाम घटा-बढ़ा सकेंगी।

प्रभावी दर 24 जुलाई से 23 अगस्त तक

जानकारी के अनुसार मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा हर माह सरचार्ज तय किया जाता है। अगस्त के लिए 3.16 प्रतिशत एनर्जी जार्व पर शुल्क तय किया गया है। इससे उपभोक्ताओं को कम सरचार्ज दिया जाएगा। इस बार यह प्रभावी दर 24 जुलाई से 23 अगस्त तक प्रभावी होगी।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply