कल खातेगांव आएंगे मुख्‍यमंत्री

विकास पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल


     देवास- मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 जुलाई को देवास जिले के खातेगांव आएंगे। प्राप्‍त दौरा कार्यक्रम अनुसार मुख्‍यमंत्री श्री चौहान 31 जुलाई को दोपहर 02.10 बजे भोपाल से प्रस्‍थान कर दोपहर 02.45 बजे खातेगांव आयेंगे। मुख्‍यमंत्री श्री चौहान खातेगांव में विकास पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्‍यमंत्री श्री चौहान 1294.27 करोड़ की हंडिया माइक्रो उदवहन सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन करेंगे तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।  मुख्‍यमंत्री श्री चौहान दोपहर 06.15 बजे खातेगांव से भोपाल के लिए प्रस्‍थान करेंगे।

116 Views

Leave a Reply