Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

कराते प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं ब्रोंज मेडल जीता, पौधारोपण कर मनाई खुशी

1 min read

देवास- हिन्द फौज सैनिकों ने ग्वालियर में आयोजित प्रतियोगिता में पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। जिसकी खुशी सैनिकों ने पौधारोपण कर मनाई। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि हिन्द फौज की मुहिम हर घर सैनिक-हर घर पौधा के साथ जब भी कोई सैनिक किसी भी क्षेत्र में जीत हासिल करेगा तो शंकरगढ़ पहाड़ी पर एक पौधा जरूर रोपा जाएगा।

ग्वालियर में हुई ओपन ऑल इंडिया कराते प्रतियोगिता में देवास हिन्द फौज सैनिक अर्थव गिरी ने स्वर्ण एवं ब्रोंज मेडल व नित्य गिरी ने ब्रोंज मेडल जीत कर शहर का नाम गौरवांवित किया। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर हिन्द फौज खेल गतिविधि संचालक मीना राव, हिन्द फौज रक्त दान गतिविधि संचालक सीमा गिरी, भाजपा जिलामंत्री विकास गिरी एवं समाजसेवी के. लक्ष्मी पति राव, नेशनल खिलाड़ी वैष्णवी राव सहित हिन्द फौज के सैनिकों ने बधाई देते हुए पौधारोपण किया।

101 Views

Leave a Reply