विकास पर्व के दौरान विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन कराएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कृषि मंत्री कमल पटेल ने बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 14 अगस्त तक प्रदेश सरकार विकास पर्व मना रही है। इस दौरान अभी तक स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कराएं तथा पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराए जाएं। उन्होंने उपस्थित एसडीएम हरदा आशीष खरे को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने अधिकारियों को शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश भी दिए। मंत्री श्री पटेल ने बैठक में कहा कि पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों के आसपास उनकी विस्तृत जानकारी देने वाले सूचना पट लगवाए जाएं ताकि ग्रामीणों को मालूम रहे कि यह निर्माण कार्य किस योजना के तहत कितनी लागत से कराया गया है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला अस्पताल परिसर में साफ-सफाई रखने और मरीजों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोद, जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा बड़ोदिया, ललित पटेल व कमलेश सेजकर सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

108 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!