Skip to content
Friday, 30 October 2026
देवास

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन फार्म 20 अगस्त तक भरे जावेगें

2 min read
Text Size:

देवास। 1 जनवरी 2023 को 21 से 23 वर्ष के बीच की आयु वाली विवाहित बहना जिनमे समग्र पोर्टल पर आधारकृ केवाईसी पूर्ण बहनो को आवेदन हेतु पात्रता होगी। इसी प्रकार 1 जनवरी 2023 को 23 वर्ष या उससे अधिक 60 वर्ष से कम आयु की ऐसी महिलायें जिनके स्वंय के परिवार मे ट्रेक्टर होने के कारण लाडली बहना योजना से वंचित रह गई या आवेदन नही किया वे बहना अपने ट्रेक्टर का पंजीयन लेकर आवेदन फार्म भर सकती है। उल्लेखनिय है कि ट्रेक्टर का पंजीयन परिवार के मुखिया का नाम या आवेदनकर्ता बहना के नाम से होना आवश्यक है। ट्रेक्टर का पंजीयन परिवहन विभाग के पोर्टल से परिवार स्वामी का सत्यापन किये जाने के साथ ही एक ट्रेक्टर को एक परिवार हेतु समग्र आईडी मान्य किया जावेगा। लाडली बहना योजना के आवेदन फार्म निगम कार्यालय के साथ झोन क्रमांक 1 भगवती द्वार सराय परिसर, झोन क्रमांक 2 ईटावा बस स्टेण्ड परिसर के साथ स्थानिय मल्हार स्मृति आडिटोरियम परिसर केन्द्रो पर दिनांक 20 अगस्त 2023 तक भरे जावेगें। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पार्टकृ2 के अन्तर्गत अब 21 से 23 वर्ष के बीच आयु की विवाहित बहनो को भी इस योजना का लाभ दिलाने हेतु मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान ने अवसर प्रदान किया है। जिसका लाभ अब 21 से 23 वर्ष के बीच की हमारी विवाहित लाडली बहना आवेदन कर ले सकती है। लाडली बहनो के लिए बैठने एवं पीने के पानी की व्यवस्था किये जाने के भी निर्देश दिये।

72 Views
What do you think?

Leave a Reply