खातेगांव पुलिस ने किया संदलपुर मंदिर चोरी का खुलासा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

दो आरोपियो सहित चोरी गया माल पुलिस ने किया जप्त,

संदलपुर में खातेगांव पुलिस टीम का किया हनुमान जी का चित्र भेंट कर सम्मान

प्रदीप साहू, खातेगाव- देवास जिले के अंतिम छोर पर अर्ध काशी के नाम से प्रसिद्ध संत सिंगाजी की पावन नगरी संदलपुर में 3 जुलाई की रात को मंदिरों में हुई चोरी का पुलिस ने खातेगांव में किया खुलासा, माल के साथ आरोपी पुलिस गिरफ्त में प्रेस वार्ता में पुलिस ने बताया की फरियादी गिरधर शर्मा पिता रमेशचंद शर्मा जाति ब्राहम्ण उम्र 35 साल निवासी ग्राम संदलपुर के द्वारा रिपोर्ट की गई कि दिनांक 03.07.23 के 11.00 से 17.30 बजे के बीच दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर ग्राम संदलपुर से अज्ञात बदमाश मंदिर के अंदर घुसकर कुटी का ताला तोड़कर हनुमान जी शनि महाराज एंव सींगाजी महाराज के चांदी के अभुषण मुकुट, बाजुबंद, चरण पादुका चोरी कर ले गये जो करीबन एक से डेढ लाख कीमत के है रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 535/2023 धारा 454,380 भादवि का पंजीबद्ध किया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक देवास श्री संपत उपाध्याय के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कन्नौद श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी श्रीमति ज्योती उमठ बघेल के मार्गदर्शन मे तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आसपास के केमरे देखे गये दिखाई दिये संदिग्ध जुपीटर मोपेड वाहन एंव उसमे बेठे एक महिला व पुरूष के संबंध मे आप पास चारो दिशाओ मे समय का मिलान कर सीसीटीवी फुटेज देखे गये इसी तरह की घटना ग्राम सुंद्रेल थाना कांटाफोड़ के राम मंदिर मे भी होने से वहां आस पास के भी सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किये गये जो सामान वाहन एंव संदिग्ध होना पाये गये जिनकी आने जाने की दिशा का र्निधारण किया गया डबल चौकी, खुडैल तक के फुटेज मे उक्त वाहन व संदिग्ध को फालो किया गया बाद तकनीकी साक्ष्यो का सहारा लिया गया जो आरोपियान की पहचान अनुज उर्फ लक्की पिता धनसिंह राव जाति राजपुत उम्र 34 साल नि0 जनता नगर रतलाम एंव नितु पति पीटर थोमस जाति क्रिस्चन उम्र 40 साल नि0 देवीसिंह कालोनी रतलाम के रूप मे हुई। जिनकी तलाश हेतु टीम गठित की गई तकनीकी आधार पर उक्त दोनो को जनता नगर रतलाम से पकड़ा गया जो पुछताछ मे लगातार गुमराह करते रहे बाद हिकमत अमली से पुछताछ करते संदलपुर एंव सुंद्रेल मे चोरी करना स्वीकार किया। जिनके कब्जे से उक्त दोनो मंदिर से चोरी गये आभूषण कीमती लगभग डेढ लाख रूपये तथा घटना मे प्रयुक्त जुपीटर वाहन कीमती 90,000 रूपये एंव घटना दिनांक को पहने हुए कपड़े, जुते, बैग जप्त किये गये है। आरोपीयान द्वारा कोटा, राजस्थान, बडोदा, गुजरात से भी मंदिरो से चोरी करना बताया गया है जिसकी तस्दीक की जा रही है उक्त कार्य मे निरीक्षक विक्रांत झांझोट, उप निरी0 विनय सिंह बघेल, उप निरी0 नरेन्द्र ठाकुर, प्रधान आरक्षक यतीश तिवारी, प्र0आर0 रविन्द्र सिह तोमर, आरक्षक आनन्द जाट, म0आर0 रंजीता चौबे, आरक्षक सचिन चौहान सायबर, आरक्षक शिवप्रताप सायबर देवास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उत्साह वर्धन हेतु टीम को नगद पुरूस्कार से पुरष्कृत करने की घोषणा की गई है। खातेगांव पुलिस टीम द्वारा मंदिर में चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने पर संदलपुर मंदिर समिति के सदस्यों ने पुलिस के द्वारा किए गए साहसिक कार्य की प्रशंसा करते हुए हनुमान जी का चित्र भेंट कर खातेगांव थाना प्रभारी विक्रांत झंझोट एवं उनकी पूरी टीम को संकल्प भार्गव, पुजारी पंडित नटवर लाल शर्मा, पंडित महादेव शर्मा, मुकेश यादव जितेंद्र जी गुर्जर, ललित गुर्जर एवं साथियों के द्वारा सम्मानित किया गया l

119 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!