हरदा- वन विभाग के दल ने मंगलवार को तहसील खिरकिया के ग्राम पिपल्या भारत में ग्रामीणों की सूचना पर अवैध सागौन परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की। वनमण्डलाधिकारी सामान्य अनिल चौपड़ा ने बताया कि कार्यवाही के दौरान अवैध सागौन परिवहन करते हतुए एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 47 जी 0734 जप्त की गई, जिसमें 18 नग सागौन 2.050 घन मीटर शामिल है। मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 45818/06 जारी किया गया। उन्होने बताया कि आरोपी मौके से फरार है। वन क्षेत्र का निरीक्षण करने पर बीट दहीझीरी वन परिक्षेत्र मकड़ाई में 5 ठूठ भी पाये गये।
125 Views

