देवास- साहित्यक सांस्कृतिक एवम सामाजिक संस्था की तरफ से जी.डी. फाउण्डेशन अररिया इकाई बिहार के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आंखो से संबंधित रोगियों का आपरेशन, लेंस आदि का उपचार कर उचित परामर्श दिया गया। साथ ही दवाई देते हुए खान-पान की समुचित व्यवस्थाएं शिविर के दौरान की गई। शिविर में लगभग 350 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर में संस्था के आंगनबाड़ी सेविका जेबा-ए-रूख के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष शाहरूख मोइन, तबस्सुम परवीन, अबू सलेम, अरबाज आलम सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
तीन दिवसीय जन जागरूकता शिविर भी जी.डी. फाउंडेशन, भारत साहित्यक सांस्कृतिक एवं समाजिक संस्था की ओर से अररिया इकाई बिहार के तत्वावधान में चलाते हुए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सभी रोगों के पीडि़त रोगियों का इलाज का कर रहन सहन, खान-पान की समुचित व्यवस्थाएं के बारे में बताया। उक्त शिविरों में नेत्र दान महादान, जल है तो कल है, स्वास्थ शिविर, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

