मप्र डीजीएम पहुंचे देवास, प्राकृतिक खेती पर दिया जोर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- मध्य प्रदेश कृभको के नवागत डीजीएम राजीव सिंह प्रथम बार देवास पहुंचे। तत्पश्चात  सिंह कृभको कार्यालय पहुंचे। राजीव सिंह के साथ कृभको भोपाल के डॉ. मनीष सिंह भी उपस्थित थे। कार्यालय पर जन अभियान परिषद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष व मप्र शासन से सम्मानित ग्राम छोटी चुरलाय के युवा कृषक धर्मेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में दोनों पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।

इस दौरान डीजीएम श्री सिंह ने कृषकों से चर्चा करते हुए प्राकृतिक एवं जैविक खेती पर जोर दिया। किसानों को तरल, जैव, उर्वरक के बारे में बताते हुए सिटी कंपोस्ट खाद, एमपी की तरल खाद की जानकारी दी। साथ किसानों को मिट्टी परिक्षण पर ज्यादा के बारे में बताते हुए उन्नत बीज के बारे में बताया एवं शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर संभाग के एरिया मैनेजर गोपाल प्रसाद शर्मा, बीज इकाई के जयप्रकाश पाटीदार, कृभकों खाद इंचार्ज, राहुल पाटीदार, अनुप सिंह, स्टॉफ के जितेन्द्र झाला, सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे। सभी ने श्री सिंह का स्वागत किया।

75 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!