Skip to content
Monday, 2 November 2026
देवास

केश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष का देवास आगमन पर स्वागत

2 min read
Text Size:

देवास- मप्र सरकार द्वारा केश शिल्पी बोर्ड में भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा को अध्यक्ष बनाने व कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने पर समाज बंधुओं में हर्ष व्याप्त है। अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार देवास आगमन पर नंदकिशोर वर्मा का कई स्थानों पर स्वागत कर बधाई दी गई। देवास आगमन पर वर्मा सबसे पहले अपने बचपन के साथी स्व. मोहन वर्मा पहलवान के निवास पर पहुंचे, जहां स्व. मोहन पहलवान के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद देवास स्थित मालवी सेन समाज धर्मशाला में नंदकिशोर वर्मा के अध्यक्ष मनोनीत होने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यहां पूर्व राज्यमंत्री योगेंद्र भारती ने संबोधित करते हुए समाज की ओर से वर्मा को बधाई दी।

कार्यक्रम में अशोक वर्मा, अशोक चौहान, डॉ. गौरीशंकर, भारतीय सेन समाज नगर अध्यक्ष महेश बोड़ाने, प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़, अरुण परमार, सेन युवा संगठन जिलाध्यक्ष जीतू चौहान, नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा, कचरूलाल वर्मा, राजेंद्र राठौर, रामकिशोर परमार, शंकरलाल नागेश, नीतेश सेन, हरीश श्रीवास, जगदीश गोयल, गौरव श्रीवास, अनिल वर्मा, अजय परमार, कमलेश श्रीवास, कपिल वर्मा, अनिल परमार, सुनील परमार, कैलाश वर्मा, हेमू वर्मा, अजय श्रीवास, आदि ने वर्मा का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद नेता सत्तापक्ष मनीष सेन के कार्यालय पर नंदकिशोर वर्मा का भगवा पगड़ी पहनाकर स्वागत कर मुंह मीठा कराया गया। इसके अलावा राम नगर में कपिल वर्मा व सुनील परमार, भगतसिंह मार्ग गोया में आनंद परमार के नेतृत्व में वर्मा का स्वागत किया गया।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply