Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
देवास

स्वर्णकार महिला मंडल ने भगवान को  नौका विहार  कराया

1 min read

देवास- स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा सावन अधिक मास मे भजन व भगवान को नौका विहार का आयोजन स्वर्णकार समाज मंदिर  मे आयोजित किया गया। जिसमे भगवान को सभी महिलाओ ने नौका विहार कराया व भजन की प्रस्तुति दी। अधिक मास मे दान का महत्व अधिक होता है इसी के तहत तुला दान किया गया जिसमे तराजु मे एक तरफ भगवान को बैठाया व दूसरी तरफ दान की साम्रगी रख तौल कर पंडित जी को दान दिया।

महिलाओ ने बढचढ कर दान सामग्री से तुला दान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश्री सोनी,  हंसा सोनी, अरूणा सोनी, शीतल सोनी, प्रिती सोनी, मधु सोनी, सुषमा सोनी, संतोष सोनी, रीतु सोनी, पुनम सोनी, स्वाती सोनी, अर्चना सोनी, ज्योती सोनी, किरण सोनी, मिनाक्षी सोनी, पुष्पा सोनी, रेणु सोनी, नंदनी सोनी व समाज की अनेक महिलाओं ने शामिल होकर सावन अधिक मास के धार्मिक आयोजन का लाभ लिया।

179 Views
179 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply