विश्वकर्मा मंदिर में समाज के 52 युवाओं ने किया रक्तदान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मारवाड़ी जांगिड़ सुतार विश्वकर्मा समाज युवा मित्र मंडल हरदा एवं देवास के युवाओं द्वारा भगवान विश्वकर्मा मंदिर नेमावर में अनुकरणीय पहल कर मानवसेवा का संदेश दिया है। इस मौके पर समाज के 52 युवाओं ने एक साथ रक्तदान करके मानवसेवा, समाजसेवा एवं जनसेवा के प्रति एकता दिखाकर समाज का नाम गौरवान्वित किया। कार्यक्रम में उपस्थित समाज के प्रदेश अध्यक्ष नारायण विश्वकर्मा, मंदिर समिति के अध्यक्ष भागीरथ विश्वकर्मा, देवास जिला अध्यक्ष भरत विश्वकर्मा एवं हरदा जिलाध्यक्ष रामस्वरूप विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में रक्तदान महादान शिविर संपन्न हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से पौधारोपण भी किया गया। इसमें कमलेश विश्वकर्मा, पिंटू, उमेश धामू, संजय धामु, अंकित अठवास्या, सुनील पालडीया, कमलेश पेड़ीवाल, विजय कुसुंबीवाल ने महती भूमिका निभाई। इस दौरान सुदीप जाट बेड़ा, शांति कुमार जैसानी, डॉ. तुषार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। समाज के युवा मित्र मंडल ने सहयोगियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

296 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!